फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रधानाध्यापिका निलंबित, शिक्षकों का वेतन रोका

Fri, 07 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
तिंदवारा के बंद कंपोजिट विद्यालय के परिसर में खडी डीएम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी के निरीक्षण में स्कूल बंद मिला। बच्चे परिसर में खेलते मिले। निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से स्टाफ पहुंचा। जिस पर डीएम ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने व देर से विद्यालय आने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। उधर, कंपोजिट विद्यालय बांधापुरवा में प्रधानाध्यापिका के देर से आने व हैंडवाशिंग यूनिट टूटी होने पर ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे.रीभा ने शुक्रवार को विकास खंड बड़ोखर के उप प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय तिंदवारा-2 का निरीक्षण किया। 9.05 बजे स्कूल बंद मिला। बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे। जबकि स्कूल के संचालन का समय नौ बजे है। यानि स्कूल 8.45 बजे खुल जाना चाहिए। नौ बजे तक समस्त स्टाफ को आ जाना चाहिए। डीएम के सामने ही एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, ईसीसी एजुकेटर, शिक्षा मित्र व सहायक अध्यापिका उपस्थित हुईं। विद्यालय का ताला खोला गया। कंपोजिट विद्यालय में 24 का स्टाफ है।
विद्यालय का निर्धारित समय में बंद पाया जाना घोर लापरवाही का सूचक है। उन्होंने प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने व अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने और देर से विद्यालय आने वाले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। इसके बाद डीएम इसी ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय बांधा पुरवा पहुंची। प्रधानाध्यापिका के देर से विद्यालय आने पर स्पष्टीकरण मांगने और विद्यालय का हैंडवाशिंग यूनिट टूटी होने पर ग्राम विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें