कालिंजर। थाना क्षेत्र के मध्य प्रदेश के बार्डर पर स्थित रामनगर पुल से युवक ने छलांग लगा दी। उसका शव पानी में उतराता हुआ मिला है। सूचना पर कालिंजर थाना पुलिस और मध्य प्रदेश के धरमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला मध्य प्रदेश का होने पर धरमपुर पुलिस ने पानी से शव बाहर निकलवा रही है।
मध्य प्रदेश के धरमपुर थाना क्षेत्र के रमजीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसका पड़ोसी लाला उर्फ चंद्रप्रकाश (36) सोमवार की शाम अपनी बाइक की सर्विस कराने कालिंजर आया था। यहां से जाते समय वह रामनगर के पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी करके पुल से नदी में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलने पर धरमपुर थाना पुलिस और कालिंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल धरमपुर थाना क्षेत्र का होने पर कालिंजर थाना पुलिस वापस लौट आई।
धरमपुर थाना पुलिस पानी से शव निकलवा रही है। प्रमोद के मुताबिक, लाला के परिजनों को सूचना दी है। लाला अपने पिता भगवानदास की एकलौती संतान था। उनके दो पुत्र हैं। युवक की माैत से परिजन बेहाल हैं।