बांदा। घर में घुसकर बहू से छेड़खानी करने का उलाहना देने आरोपियों ने मां-बेटे को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। महिला ने घटना की तहरीर कालूकुआं चौकी में दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिस पर उसने पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव निवासी एक महिला ने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे गांव के ही दो लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी बहू के साथ छेड़खानी की। जब महिला ने उलाहना दिया तो महिला व उसके पुत्र को जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर दोनों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसने कोतवाली और कालूकुआं चौकी में शिकायत की तो उसकी नहीं सुनी गई। जिस पर उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। (संवाद)