फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी की हत्या कर खुद लगाया फंदा, बच्चे की भूख से हुई मौत

Mon, 12 May 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में मृत मिले पति-पत्नी और बेटे के शवों का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति जितेंद्र की मौत हैंगिग से, पत्नी गौरा की गले व सिर में चोट और बच्चे की मौत भूख से हाेने की पुष्टि हुई है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में किराए पर रह रहे जितेंद्र (23), पत्नी गौरा (20) व चार माह के पुत्र बाबू के शव शनिवार को दोपहर कमरे पड़े मिले थे। आत्महत्या करने वाले जितेंद्र ने भाई के मोबाइल पर सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें उसने सास-ससुर की प्रताड़ना से तंग होकर घटना को अंजाम देना बताया था।
विज्ञापन

इस प्रकरण में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। तीनों शवाें का दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत भूख होना पुष्ट हुई है। इससे यह साबित हो गया है कि पति जितेंद्र ने पहले अपनी पत्नी की गले और सिर में वार करके हत्या की और खुद फंदे में झूल गया। इससे चार माह के मासूम की घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भूख से तड़प तड़पकर मौत हो गई। चूंकि घटना के समय मकान मालिक रामकुमार प्रजापति घर में नहीं थे, इसलिए इस घटना की जानकारी किसी काे नहीं हो सकी थी।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की मौत हैगिंग, गौरा की मौत गले और सिर में चोट आने और बच्चे की मौत भूख से होने से पुष्ट हुई है। तीनों शवों का परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें