Have a tolerance for the freedom of others
- फोटो : BANDA
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने गुरुवार को यहां जिला कार्यालय में संविधान दिवस मनाया। इसमें उपस्थित प्रदेश के राज्यमंत्री मन्नूलाल कुरील ने कहा कि हम अपनी स्वतंत्रता की इच्छा रखते हैं तो जरूरी है कि दूसरों की स्वतंत्रता के प्रति धैर्य एवं सहिष्णुता का भाव रखें।
उन्हाेंने कहा कि संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व आदर का भाव होना चाहिए। कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने पर गृहमंत्री की सराहना की। मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राकेश वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा संविधान निर्माता डा. आंबेडकर की स्मृति में 26 नवंबर से 14 अप्रैल 2020 तक विभिन्न कार्यक्रम मनाएंगी।
अध्यक्ष रामखेलावन सोनकर व कल्लू राजपूत, राजेश गुप्ता, आशुतोष मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। गोली शिवहरे, दद्दू गुप्ता, रजत सेठ, शंभूनाथ ,किशोरलाल, शिवपूजन गुप्ता, रामप्रसाद वर्मा, पूरन वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता कर डा. वीएन वर्मा ने सभी का आभार जताया।