कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : BANDA
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट ने गुरुवार को प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। पंकज द्विवेदी, सुमन सिंह, आकांक्षा तिवारी, आलोक तिवारी, दिव्यांशु मिश्रा आदि शामिल रहे।
उधर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सीबीआई जांच सहित कई मांगें कीं। मंडल प्रभारी पूरनचंद्र पाल, जिलाध्यक्ष रामशरण पाल, रमेश पाल, कल्लू आदि मौजूद रहे।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने रैली निकालकर सीबीआई जांच की मांग की। जिलाध्यक्ष जेपी सिंह, सुरेश सैनी, नरसिंह राव, सुरेश कुमार, जितेंद्र गौरव, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, विश्व हिंदू महासंघ ने अशोक लाट कचहरी तिराहे पर श्रद्धांजलि दी। मातृशक्ति प्रदेश मंत्री संतोष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन, नगर संयोजक प्रदुंन सिंह, महेश प्रजापति, अवधेश प्रजापति, अनिल राजपूत, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत, उमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।