बांदा। हैंडपंप में कपड़े धो रही युवती को शुक्रवार को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दूसरी घटना में लोडर पेड़ से टकरा जाने पर युवा कोरियर कर्मी की मौत हो गई। दोनों घटनाओं में शामिल वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ा गांव निवासी विष्णु की पत्नी सुनीता (35) शुक्रवार को दोपहर घर के दरवाजे हैंडपंप में कपड़े धो रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल ले आए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुर साधू यादव ने बताया कि मृतका के दो बच्चे हैं। थाना इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। चालक भाग निकला। दूसरी घटना में सीमावर्ती फतेहपुर के देवीगंज निवासी रामकरन के पुत्र प्रवीर कुमार (35) बृहस्पतिवार की रात लोडर में कोरियर सामग्री लेकर बांदा से फतेहपुर जा रहा था।
कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव के पास तेज रफ्तार लोडर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। चालक की बगल की सीट में बैठे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि लोडर चालक मौके से भाग निकला। उधर, ट्रक की टक्कर से बैलगाड़ी सवार रजनिया, साधूराम व उसकी पत्नी संगीता घायल हो गए। ये सभी किसनी पुरवा (नरैनी) के रहने वाले हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
--------------