फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दौरा पड़ा, किसान की मौत

Fri, 12 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बैंक कर्ज और अन्ना मवेशियों द्वारा गेहूं की फसल सफाचट करने के सदमे में किसान की मौत हो गई। लेखपाल ने पीड़ित के घर पहुंचकर आर्थिक हालत की जानकारी ली।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के नाई गांव निवासी किसान श्रीराम यादव (55) पुत्र छनुवा गुरुवार को शाम खेत देखने गया था। 10 बीघे गेहूं की फसल अन्ना मवेशियों ने सफाचट कर दी थी। पिछले वर्ष भी फसल नहीं हुई। उसे सदमा लगा और खेत में ही बेहोश होकर गिर गया।

आसपास मौजूद किसानों ने उसे घर पहुंचाया। वहां से खुरहंड कसबे में एक प्राइवेट अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र चुन्ना व कल्लू ने बताया कि पिता ने पांच साल पहले इलाहाबाद बैंक शाखा, महुआ से 40 हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड से कर्ज लिया था।
विज्ञापन


यह बढ़कर 75 हजार रुपये हो गया। साथ ही बहन की शादी के लिए रिश्तेदारों से भी कर्ज ले रखा था। एसडीएम विनय कुमार पाठक ने बताया कि जांच के लिए लेखपाल को गांव भेजा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें