फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाला ढका होता तो मासूम की जान न जाती

Thu, 14 Sep 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। अगर नाला ढका होता तो उसके मासूम पुत्र की जान नहीं जाती। मजदूर परिवार के बच्चे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में डूबकर मौत होने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव में अरुण (4) बुधवार को सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। घर से महज चार मीटर दूर नाला बना है। इससे गांव का पानी गड़ही तलैया में बहकर जाता है। नाले के पास खेलते समय मासूम नाले में समा गया। पड़ोसी बच्चों ने देखा तो जानकारी घर में दी। पिता ने कहा कि अगर नाला ढका होता तो उसके पुत्र की जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें