फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक हादसे में ग्वालियर पावर ग्रिड के फिटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्वालियर (एमपी) पावर ग्रिड में फिटर का काम करने वाले दो युवक भूरागढ़ के पास हादसे का शिकार हो गए। इसमें से एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर है और जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सोनभद्र जनपद निवासी विनय (25) और प्रयागराज जिले का शिवकुमार (25) ग्वालियर में पावर ग्रिड में फिटर पद पर तैनात हैं। हाल ही में दोनों छुट्टी में अपने-अपने गृह जनपद आए हुए थे। शुक्रवार को वापस जा रहे थे। झांसी-मिर्जापुुर नेशनल हाईवे से होकर ग्वालियर जाते समय यहां मटौंध (बांदा) थाना क्षेत्र अंतर्गत भूरागढ़ गांव के पास हाईवे पर उनकी बाइक सामने आ गए साइकिल सवार से टकरा गई।
तेज रफ्तार बाइक पलट गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के नजदीक के लोगों ने बताया कि बाइक विनय चला रहा था। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट भी नहीं मिला। विनय के साथ बाइक पर बैठा शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में यहां जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में यहां विनय की मौत हो गई। शिवकुमार भर्ती है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें