gun,mahoba,advocate,man,bullet
- फोटो : BANDA
बांदा। महोबा में धौंस धमकी से तंग आकर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लेने वाले अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक के मुद्दे पर पूरे बुंदेलखंड में अधिवक्ताओं ने आंदोलन के लिए कमर कस ली है। 19 फरवरी को बुंदेलखंड के सभी जनपदों में अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इसकी अगुवाई बांदा जिला अधिवक्ता संघ कर रहा है।
बुधवार को बांदा जिला अधिवक्ता संघ की पांच सदस्यीय टीम महोबा पहुंची। दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों से मिलकर शोक जताया। उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। टीम में अध्यक्ष एजाज अहमद, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, डॉ. विचित्र वीर और राजेश दुबे शामिल थे। टीम ने महोबा जिला अधिवक्ता संघ जाकर वहां के अध्यक्ष और महासचिव से मुलाकात की। बांदा के महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि महोबा के अधिवक्ताओं को क्रमिक अनशन भी शुरू करने का भी सुझाव दिया गया। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को पूरे बुंदेलखंड में अधिवक्ता संघ के आह्वान पर अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। इसका नेतृत्व बांदा अधिवक्ता संघ कर रहा है।