फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गैंग ने शोक जताया

Wed, 29 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों और डॉ, कलाम की आकस्मिक मृत्यु पर गुलाबी गैंग ने शोक जताया। गैंग के सदस्यों ने पंजाब में आतंकी घटना के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से ऐसी व्यवस्था करने की मांग की गई जिसमें इस घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


आदिवासी महिला सेवा संस्थान की गुलाबी गैंग ने बुधवार को यहां अशोक लाट की नीचे सभा कर पंजाब में आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की मृत्यु पर शोक जताया गया। बाद में कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह को ज्ञापन दिया।

इस दौरान बांदा सहित महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, फर्रुखाबाद, कानपुर, झांसी, जालौन की गुलाबी गैंग की सदस्य शामिल रहीं। रायबरेली क्षेत्र की कमांडर पुष्पा सिंह सहित माया देवी, नीलम वर्मा, सायरा बानो, फरीदा बेगम, अंजलि श्रीवास्तव, प्रकाश रानी, नीलम, गंगा किशुन विश्वकर्मा, जयकरन भाई, राम मिलन वर्मा, चुन्ना प्रसाद, देवराज कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें