बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय के दो दिवसीय 47 वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। बुधवार को दौड़ व डिस्कस थ्रो में गुड़िया व कृत्यांजलि अव्वल रहीं। वहीं बैडमिंटन में खुशी का दबदबा रहा। प्राचार्य ने सभी छात्राओं को खेल भावना से क्रीड़ा महोत्सव में शामिल होने की शपथ दिलाई।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने महाविद्यालय के वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि बुंदेलखंड की बेटियां खेल ही नहीं हर दिशा में तरक्की कर रही हैं। प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता ने खेल की भावना से भाग लेने की शपथ दिलाई।
क्रीड़ा प्रभारी डॉ.सबीहा रहमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। गत वर्ष की चैंपियन कृत्यांजलि साहू के मशाल रिले के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में तकनीकी सहयोग के लिए राजकीय महाविद्यालय चरखारी (महोबा) से डॉ. संजीव गुप्ता और गोश्वमी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी (चित्रकूट) से डॉ.राकेश कुमार शर्मा का बुलाया गया है।
खेल की शुरुआत दौड़ प्रतियोगिता से हुई। 100 मीटर दौड़ में गुडिया देवी प्रथम, कृत्यांजलि साहू द्वितीय तथा खुशी तिवारी तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में कृत्यांजलि साहू प्रथम, गुड़िया द्वितीय व श्रुति तृतीय रहीं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशी द्विवेदी प्रथम, प्रतिभा द्वितीय रही। डिस्कस थ्रो में गुड़िया प्रथम, श्रुति गुप्ता द्वितीय व सुधा देवी तृतीय रहीं। क्रिकेट बाल थ्रो में गुड़िया प्रथम, सत्यस्वरूपा द्वितीय व श्रुति सिंह तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में गुड़िया प्रथम, सत्य स्वरूपा द्वितीय व कृत्यांजलि साहू तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता में प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय प्रकाश सिंह,डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ अंकिता तिवारी, डॉ. सपना सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. आलोक भारद्वाज, डॉ.विनय कुमार पटेल, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ.नीतू सिंह, डॉ. राम नरेश पाल, डॉ. सचिन मिश्रा, डॉ. आदित्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
-
प्रदीप द्विवेदी