फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जीएसटी विभाग की जांच से व्यापारियों और परिवहन कारोबारियों में मची खलबली

विज्ञापन
फोटो-7-सड़क पर खड़ी जीएसटी टीम की कार व जांच करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो-7-सड़क पर खड़ी जीएसटी टीम की कार व जांच करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। जीएसटी विभाग की सचल दल टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। यह अभियान कर चोरी पर अंकुश लगाने और माल परिवहन की निगरानी के लिए चलाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और परिवहन कारोबारियों में खलबली रही।

सहायक आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई वाहनों की चेकिंग की। अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर मालवाहक वाहनों को रोककर उनमें लदी सामग्री की जांच की। संबंधित दस्तावेज का सत्यापन भी किया गया। इसमें बिल, ई-वे बिल और अन्य अभिलेख शामिल थे। दस्तावेज और माल के विवरण का मिलान भी किया गया। जांच के दौरान टीम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े माल के परिवहन पर विशेष ध्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शासन के निर्देश पर चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राजस्व हितों की सुरक्षा करना है। साथ ही, कर चोरी पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है। कस्बा में मालवाहक वाहनों की जांच कर अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें