बांदा। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी नंदकिशोर ने बताया कि उसकी पत्नी गीता (40) देर शाम घरेलू कार्य से छत पर गईं थीं। वहां संतुलन बिगड़ जाने पर वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गईं। परिजन उसे सीएचसी से रेफर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। अतर्रा कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। संवाद