फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दादा ने काट ली भतीजे की अंगुली, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 18 Apr 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की उंगली कट गई, वहीं बीच-बचाव करने आए उसके पिता को भी चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नौहाई निवासी संजय पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे वह अपने घर का कार्य कर रहा था। इसी दौरान दादा राजकिशोर वहां पहुंचे और अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने दाहिने हाथ की उंगली काट ली, जिससे वह घायल हो गया।



बताया कि शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे पिता लालाभैया को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि राजकिशोर की पुत्री आरती ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस ने राजकिशोर व आरती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें