फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ग्राम पंचायत आय बढ़ाने को खुद के स्रोत की तलाशें

Mon, 26 Jan 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम पंचायतें गांव के विकास के लिए खुद के आर्थिक स्रोतों की तलाश करें। सरकार के अनुदान पर निर्भर न रहे। परवेज आलम उप निदेशक चित्रकूटधाम मंडल बांदा ने समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों को दिए है।
विज्ञापन

बताया कि चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट में 1403 ग्राम पंचायतें है। जिनके विकास के लिए हर साल सरकार को चार अरब से अधिक का विभिन्न मदों में बजट देना पड़ता है। सरकार की मंशा है कि ग्राम पंचायतें गांव के विकास के लिए खुद आत्मनिर्भर बने और आर्थिक स्रोतों की तलाश करें। कहा कि ग्राम पंचायतें आय बढ़ाने के गांव के कचरे का संग्रहण कर उसकी आरआरसी सेंटर में छटनी की जाए। कूडे़ से प्राप्त प्लास्टिक की बिक्री की जाए। गोशालाओं में बायो गैस प्लांट लगाए जाए। गोबर गैस व बिजली तैयार कर उसे ग्रामीणों को बेचा जाए। इसके अलावा गोबर गोबर को बर्मी कंपोस्ट बनाने में इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें