फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी का मतदान कल, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

विज्ञापन
Graduation MLC voting tomorrow, polling parties will leave today - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मंगलवार (1 दिसंबर) को जिले के 14 मतदान केंद्रों में 10,870 स्नातक विधान परिषद के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने को मतदान करेंगे। निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए 5 जोनल, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 18 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

उपजिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग पार्टी में कुल चार सदस्य होंगे। इनमें पीठासीन अधिकारी और मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय शामिल हैं। कुल 72 कार्मिक लगाए गए हैं। मंडी समिति से मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंचाने के लिए 9 बड़े व 19 छोटे वाहन लगाए गए हैं।
स्नातक मतदाताओं में 7,956 पुरुष और 2,919 महिलाएं हैं। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। 4 सीओ, 6 इंस्पेक्टर, 30 एसओ, 60 कांस्टेबल और 40 होमगार्ड लगाए गए हैं। मतदान 1 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके लिए 18 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कहां कितने मतदाता डालेंगे वोट
क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जसपुरा में 178, तिंदवारी में 529, कमासिन में 378, बिसंडा में 799 व महुआ में मीटिंग सभागार में 540 और ब्लाक प्रमुख कक्ष में 506, जीआईसी, मटौंध में 103, जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू में 861, अतर्रा हिंदू इंटर कालेज भाग-1 में 997 व भाग-2 में 999, राजकुमार इंटर कालेज, नरैनी में 441 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा मुख्यालय में डीएवी में 649, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खिन्नी नाका में 415, आर्य कन्या इंटर कालेज में 550, जीआईसी, बांदा भाग-1 में 748, भाग-2 में 770 व भाग-3 में 569 और जीजीआईसी में 843 मतदाता मतदान करेंगे।
ये हैं प्रत्याशी
यज्ञदत्त शर्मा (भाजपा), डॉ. मानसिंह यादव (सपा), अजय कुमार (कांग्रेस), उत्तम कुमार मौर्य (जन अधिकारी पार्टी), डॉ. शबनम सोनी (बुंदेलखंड क्रांति दल) प्रत्याशी हैं। इनके अलावा निर्दलीय में रमेशचंद्र दुबे, अनिल कुमार, अमित गुप्ता उर्फ नीतू भइया, डॉ. अरविंद सिंह परमार, चंद्रलोक सिंह पटेल, पंकज मनु विश्वकर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, डॉ. विनीत कुमार, विनोद कुमार पांडेय, डॉ. हरी प्रकाश यादव, हरिश्चंद्र सिंह पटेल।
मतदान के लिए नौ विकल्प
मतदान के मतदाता पहचान पत्र सहित आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम का सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक, एमएलसी को जारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं का सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि, डिप्लोमा, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें