फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीआरएस सिस्टम से लैस उड़नदस्तों के वाहन

Sat, 07 Jan 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
स्क्वायड टीम वाहन में जीपीआरएस सिस्टम लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा चुनाव के लिए गठित निगरानी व स्क्वायड टीमें निर्वाचन अधिकारियों की निगाहों से बच नहीं सकेंगे। उनकी हर गतिविधियों की जानकारी अफसरों को रहेगी। आयोग के निर्देश पर 12 उड़नदस्ता और पांच निगरानी समिति टीमों के वाहनों को जीपीआरएस सिस्टम से लैस किया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. सरोज कुमार ने जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12 स्क्वायड (उड़नदस्ता) और 4 वीडियो निगरानी समिति टीमें गठित की हैं। इसमें मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। शनिवार को इनके वाहनों में जीपीआरएस सिस्टम लगाए गए जिससे टीम की सटीक लोकेशन मिल सके। सहायक यातायात प्रभारी राकेश जैन ने बताया कि आयोग के निर्देश पर जीपीआरएस सिस्टम लगाए गए हैं। चुनाव तक के लिए सिस्टम किराए पर लिए गए। बताया कि जीपीआरएस सिस्टम से टीम की लोकेशन प्राप्त होती रहेगी। कोई सूचना मिलते ही लोकेशन के आधार पर टीमों को अलर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें