फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग पर कड़े कदम उठाए सरकार : अमित

विज्ञापन
पद व गोपनीयता की शपथ लेते नव निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बबेरू। जिस प्रकार मोबाइल को अपडेट किया जाता है, उसी प्रकार व्यापारी अपनी दुकानों को अपडेट कर लें। सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए, जिससे लोगों को लाभ मिल सके। यह बात राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की नव निर्वाचित कमेटी के शपथ ग्रहण अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सभी व्यापारियों के साथ खड़ा है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यापारी संगठन की मदद ले सकते हैं। वर्तमान में ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को व्यापारी हितों को देखते हुए इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।
सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए वह हर पल तैयार हैं। समाराेह में संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्ष केके महंत, महामंत्री अमित अग्रहरि, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान तहसील कमेटी का गठन करते हुए राजेश साहू को अध्यक्ष, नगर महिला व्यापार संगठन अध्यक्ष मधु गुप्ता व नगर प्रभारी सुधीर अग्रहरि को मनोनीत किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, विधायक विशंभर सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री गोविंद बाबू टाटा, सानू गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, सौरभ शिवहरे, शिवशंकर गुप्ता, अरुणेश अग्रहरि, लक्ष्मीनारायण, मंजूलता अग्रहरि, महिला सिंह, अरविंद कसौंधन, भालेंद्र, मुन्नीलाल, शिवप्रकाश, मलिक, अखिलेश सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें