नरैनी। कोतवाली के मोहन पुरवा खलारी गांव की निवासी शिवानी (18) ने दुपट्टे से गुरुवार की देर शाम छह बजे करीब घर में छप्पर की धन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि छोटे भाई साहिल (10) से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से के कारण यह आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने बताया कि शिवानी की शादी आगामी 10 मई को होने वाली थी। पिता की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। नरैनी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि भाई से कहासुनी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। (संवाद)