फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के दिन पूरे पर विकास कार्य सारे अधूरे

विज्ञापन
तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र के सिंघौली गांव में अधूरा पड़ा नाला। इसका निर्माण ग्राम पंचायत करा र? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। तकरीबन साढ़े 3 लाख मतदाताओं वाली विधानसभा सीट तिंदवारी में 40 किमी लंबे बांदा-टांडा नेशनल हाईवे (महोखर से बेंदाघाट) व स्टेट हाईवे (मवई से चिल्ला) समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। बड़ी संख्या में सरकारी नलकूप खराब हैं। बिजली सब स्टेशन से तीन दर्जन गांवों को 40 वर्ष पुराने जर्जर तारों से आपूर्ति हो रही है। अन्ना गायें और खाद का संकट भी जटिल है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि उखड़ी सड़कें, डाक्टर और दवा विहीन सरकारी अस्पताल, क्षतिग्रस्त पाइप लाइनें, जर्जर बिजली के तार आदि इस क्षेत्र की पहचान बन गए हैं। एक भी बालिका महाविद्यालय नहीं है।
गुगौली गांव की रुबीना खातून ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब हैं। साधारण जांच और इलाज के लिए बांदा जाना पड़ता है। चुनाव पर फिर वादे होंगे। सरकार का कार्यकाल 5 वर्ष पूरा हो गया, पर हालत कुछ नहीं बदली।
विज्ञापन

भुजौली गांव के किसान धनराज सिंह बोले कि खाद से लेकर बिजली, पानी के साथ-साथ अन्ना मवेशियों की समस्याओं से क्षेत्र का किसान लगातार जूझ रहा है। इन पंच वर्षों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

Government's days complete, development work all incomplete- फोटो : BANDA

राहुल गुप्ता। - फोटो : BANDA

रुबीना खातून। - फोटो : BANDA

धनराज सिंह। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें