बांदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट-कानुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस और स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद
- फोटो : बांदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी चित्रकूट-कानुपर इंटरसिटी एक्सप्रेस और स्टेशन पर खड़े यात्री। संवाद
बांदा। खैरार जंक्शन से मानिकपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने की वजह से केन पुल के पहले खड़ी हो गई। मुख्य लाइन खाली न होने की वजह से चित्रकूट से कानपुर जाने वाली यात्री ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस 45 मिनट तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे।
सिग्नल फेल होने की वजह से मालगाड़ी केन नदी पुल के पहले खड़ी हो गई। मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल न मिलने की जानकारी रेल अधिकारियों को दी। इधर, चित्रकूट से कानपुर की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय पर शाम चार बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। लेकिन मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने की वजह से ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। उप स्टेशन प्रबंधक श्रीकृ़ष्ण के मुताबिक जानकारी होने पर प्वाइंट्स मैन को अथार्टी (आर्डर) लेकर भेजा गया, तब वहां से ट्रेन स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस पूरी कारगुजारी के दौरान 45 मिनट का समय लगा।