फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे सपने देखिए, उसके दीवाने बन जाइए

Sat, 08 Dec 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास की तर्ज पर संबोधित करते डीएम हीरा लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम हीरा लाल ने कहा है कि टॉपर होना अच्छी बात है, लेकिन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं होना चाहिए। यही मल्टी टॉस्कर होना कहलाता है। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग यानी टाइम मैनेजमेंट हर छात्र-छात्रा को करते हुए अपनी दिनचर्या लागू करनी चाहिए। जीवन में यह बहुत महत्वपूर्ण है। अच्छे सपने देखिए। उसके दीवाने बन जाइए और उन्हें हर हाल में पूरा करें। 

विज्ञापन


डीएम ने यह टिप्स राजकीय इंजीनियर कालेज में छात्र-छात्राओं को दिए। स्मार्ट क्लास की तर्ज पर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि सीनियर छात्र जूनियर छात्रों की रैगिंग न करें। रैगिंग अपराध भी है। इससे गलत प्रभाव पड़ता है। इंजीनियरिंग छात्रों का आह्वान किया कि नई टेक्नालॉजी की ओर बढ़ें। कालेज के निदेशक से डीएम ने कहा कि एलुमनी एसोसिएशन का गठन करें। जो बैच यहां से निकल चुके हैं, उनसे कनेक्ट करें।

वार्षिक समारोह करके छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए मौका दें। डीएम ने कहा कि तृतीय वर्ष के बाद चार-छह हफ्ते का इलेक्ट्रानिक या मैकेनिकल से इंटर्नशिप करें। उन्होंने इंजीनियर छात्रों को प्रेरित किया कि प्रैक्टिकल से उनकी नॉलेज और क्षमता बढ़ेगी। आईटी के बारे में भी जानकारियां दीं। छात्र-छात्राओं को लोकल और विदेश भ्रमण के लिए कालेज को सुझाव दिए। कालेज निदेशक प्रोफेसर एसपी शुक्ला से कहा कि छात्र-छात्राओं की कम्युनिकेशन क्लास कराएं। कालेज के रजिस्ट्रार प्रोफेसर आशुतोष तिवारी ने आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें