फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 100 मीटर दौड़ में सोना अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बिसंडा के आदर्श इंटर कॉलेज में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l शुभारंभ खंड विकास अधिकारी बिसंडा गरिमा अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य फागूलाल ने किया l
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी, कुश्ती आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 100 मीटर के दौड़ में सोना प्रथम, शालू द्वितीय, अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम, रवि द्वितीय, शुभम तृतीय स्थान,लंबी कूद में अब्दुल रहमान प्रथम, ऋषिकरण द्वितीय, देवांश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
उप प्रधानाचार्य सहित खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मौके पर कॉलेज के शिक्षक, सहित धर्मपाल, नरेश, नत्थू, मातादीन, सहित आदि लोग मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें