फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में गोयरा ने बांदा को हराया

विज्ञापन
वालीबाल में बांदा को हराकर विजेता बनी गोयरा टीम के खिलाड़ी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एकलव्य महाविद्यालय, दुरेड़ी में वालीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें मध्य प्रदेश के गौरिहार, कबरे का पुरवा, गोयरा और बांदा की टीमों ने भाग लिया। गोयरा की टीम ने बांदा को हराकर ट्रॉफी जीत ली।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से पहले प्रबंधक शकुंतला निषाद ने खिलाड़ियों से सद्भावना से खेलने का आह्वान किया। पहला मैच कबरे का पुरवा और बांदा के बीच खेला गया। बांदा की टीम ने 25-21 और 25-23 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा मैच पढ़वार (गौरिहार) और गोयरा की टीमों के बीच खेला गया।
गोयरा ने पढ़वार को 25-15 और 25-22 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच बांदा और गोयरा के बीच खेला गया। गोयरा की टीम ने बांदा टीम को 25-20 और 25-23 से पराजित कर ट्राफी जीत ली।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक नोमान खां, सुमन सिंह, संजय सिंह, दीपक तिवारी रहे। मैच में सीएल मौर्य, डॉ. कृष्णपाल, वेद प्रकाश गुप्ता, संजय कुशवाहा, मो. शमीम, संजय निषाद, शिवशंकर, हामिद खां, भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें