रामनवमी केंद्रीय महोत्सव समिति की बैठक में शोभा यात्रा और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जुलूस में भगवान राम और विभिन्न देवी-देवताओं के जीवन पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी।
रविवार को महेश्वरी देवी मंदिर में हुई बैठक में पूर्व विधायक/समिति संरक्षक राजकुमार शिवहरे ने अनुशासन में रहकर शालीनता के साथ झांकी निकालने को कहा। शोभाराम कश्यप ने रामनवमी महोत्सव पर नशामुक्त रहने का आह्वान किया। समिति महामंत्री राम प्रसाद सोनी व प्रभाकर चंदेल ने शहर की हर गली भगवा झंडों से पाटने और राम भक्तों से घर-घर झंडे लगाने को कहा।
पूर्व वार्ड सदस्य कल्लू राजपूत ने प्रत्येक वार्ड से समूह बनाकर झांकी सजाने की सलाह दी। दीन दयाल सोनी ने झांकियों के साथ रामचरित मानस की प्रेरणा देने वाली चौपाइयों के पंफलेट बांटने और ऋषि बामदेव, संत तुलसीदास व वाल्मीकि की झांकी सम्मिलित करने को कहा।
अध्यक्ष महेंद्र धुरिया (शंभू) ने कहा कि 28 मार्च को रामनवमी पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के राम भक्त शोभायात्रा में शामिल होंगे। बैठक में अमित सेठ भोलू, देवेंद्र सिंह, अरविंद त्रिपाठी, चंद्रमोहन बेदी, महेंद्र सिंह चौहान, अनिल सोनी, वीरेंद्र धुरिया, विवेक दीक्षित, सौरभ, अभिषेक पांडेय, चंद्रप्रकाश, नारायण धुरिया, संगम साहू, शुभम सिंह, राहुल सिंह चौहान, राजन गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रविशंकर राजपूत, संजीव निगम, राकेश यादव, चंद्रशेखर, संदीप राही, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।