फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे पर्दे की ‘देवी’ बनेगी बांदा की बहू

Wed, 28 Nov 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बांदा में मंगनी के दौरान टीवी अदाकारा काजोल अपने मंगेतर अंकित के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा। छोटे पर्दे की ‘देवी’ बांदा की बहू बनेगी। अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर बांदा के बेटे को इस टीवी कलाकार ने जीवनसाथी चुना है। मुंबई के ग्लैमर चमक धमक से दूर रविवार को बांदा में बिना किसी शोहरत के मंगनी (इंगेजमेंट) की रस्म अदा की गई। फरवरी में दोनों दांपत्य सूत्र बंधन में बंध सकते हैं।  

विज्ञापन


कलर्स और स्टार टीवी की अदाकारा सिमरन उर्फ काजोल ने सीरियल अशोका में ‘देवी’ और सीरियल ससुराल सिमर में ‘वैदेही’ की भूमिका अदा की है। वह मुंबई में परिवार के साथ रहती हैं। रविवार को काजोल अपने परिजनों और गिनेचुने मेहमानों के साथ बांदा में थीं। यहां चिल्ला रोड स्थित एक मैरिज हाल में मंगेतर के साथ मंगनी की रस्म पूरी की।

मंगेतर अंकित खरे बांदा शहर के अर्दली बाजार के रहने वाले हैं। इस समय अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इंगेजमेंट के दौरान दोनों ही बेहद खुश नजर आए। गाने गाए और ठुमके लगाए। सफेद चमकीले लहंगे में सजी संवरी काजोल आकर्षक लग रहीं थीं। इस मौके पर दोनों पक्षों के गिनेचुने खानदानी लोग ही शामिल थे।
विज्ञापन

 
टीवी कलाकार काजोल का ननिहाल भी शहर के अर्दली बाजार में है। मंगेतर अंकित भी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे का पहले से ही जानते हैं। अंकित काजोल की बहन के देवर बताए जा रहे हैं।

फोन पर काजोल ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने कलर्स और स्टार प्लस टीवी के सीरियल अशोका, ससुराल सिमर का और शनि आदि में भूमिका निभाई है। बताया कि उसे फिलहाल मंगनी के लिए छुट्टी की जरूरत थी, इसलिए मौजूदा समय में किसी शो में कोई किरदार अदा नहीं कर रही। बताया जाता है कि शादी फरवरी में खजुराहो में हो सकती है। हालांकि काजोल ने शादी की तारीख के सवाल को टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें