फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र किसानों को दे रहा मदद, सपा सरकार कर रही कटौती

Sun, 28 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही सहायता मेें प्रदेश सरकार कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश मेें नया रिकार्ड कायम करेगा।
विज्ञापन


शनिवार को शाम जनपद की सीमा मेें तिंदवारी के पास केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री निरंजन ज्योति का भाजपा नेताओें ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार को पूरे देश और बुंदेलखंड के किसानों से पूरी हमदर्दी है। बुंदेलखंड खंड के किसानों के लिए केंद्र सरकार जो मदद भेज रही है सपा सरकार उसे अपनी झोली से बाहर नहीं जाने दे रही।
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के दाम केेंद्र सरकार लगातार कम कर रही है। इससे मंहगाई पर लगाम लग रही है। उन्होेंने भाजपा और नरेंद्र मोदी की ओर से वादा किया कि किसानोें और अन्य लोगों के विकास के लिए उनकी पार्टी और सरकार दोनों ही कृत संकल्पित हैं।

साध्वी ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान परवान चढ़ा हुआ है। इसी सिलसिले मेें वह भी भ्रमण पर निकली हैं। तिंदवारी के बाद देर रात साध्वी बांदा जनपद के बिलगांव पहुंचीं। वहां जनसभा संबोधित की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें