फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बबेरू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची गिरवां

विज्ञापन
महोतरा गांव में टूर्नामेंट के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। महोतरा गांव में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में गिरवां की टीम ने बबेरू को 77 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरवां की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 129 रन बनाए। शिवम ठाकुर ने 14 गेंदों में 34 और शैलेंद्र गौतम ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबेरू की टीम दबाव में नजर आई और मात्र 52 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज शुभम और कबीर ने ही कुछ देर तक संघर्ष किया। टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य संगम तिवारी ने बताया कि गुरुवार को हुए मैच में आऊ की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। मैच के दौरान आशीष द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, शीलू द्विवेदी सहित अन्य दर्शक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें