फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं छोड़ें झिझक, पुलिस की लें मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मिशन शक्ति के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को गोष्ठी हुई। इसमें एसपी डॉ. एसएस मीणा ने कहा कि छात्राएं झिझक छोड़कर कर गलत का विरोध करें। जरूरत पड़े तो पुलिस की मदद लें। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष (भौतिकी) डॉ. जितेंद्र कुमार ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता व डॉ. विनोद सिंह चंदेल ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया। डॉ. अंकिता तिवारी, सपना सिंह, ज्योति मिश्रा ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
दूसरे सत्र में वेबिनार से वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. मोनिका सक्सेना व प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी ने स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। डॉ. जेबा खान, डॉ. माया वर्मा, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष सविता श्रीवास्तव, एसआई शालिनी सिंह भदौरिया आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

उधर, जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत महिला मरीजों व तीमारदारों को उनके अधिकार बताए गए। मिशन शक्ति अभियान के छठवें दिन जिला महिला हेल्पलाइन मैनेजर रमा साहू ने मरीजों को शासन द्वारा दी जा रही सेवाओं और उनके अधिकारों के बारे में बताया।
कहा कि दुर्व्यवहार होने पर तुरंत 181 में काल करें। जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी। डा. संजीव ने कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए।
क्वालिटी मैनेजर डॉ. प्रमोद सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सुधीर कुमार मिश्र, अंकिता, दिनेश साहू, सुनीता, वंदना, ममता इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें