फोटो - 22 विवाह के रस्मों के बाद एक साथ मौजूद प्रेमी युगल। संवाद
बबेरू। प्रेम में गिरफ्तार युवती प्रेमी संग विवाह रचाने के लिए अपने पिता के घर से बबेरू पहुंची। यहां उसने मंदिर में प्रेमी के साथ विवाह की रस्मों को पूरा कर साथ निभाने का वचन लिया। विवाह के दौरान प्रेमी पक्ष के लोग मौजूद रहे।
प्रयागराज के खेरहट गांव निवासी प्रमिला का प्रेम-प्रसंग बीते दो वर्ष से अपने बहनोई के छोटे भाई दिनेश कुमार निवासी तिलौसा से चल रहा था। प्रेमी युगल के विवाह को लेकर जब चर्चा हुई तो लड़की के पिता और परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद शनिवार को वह अपने पिता के घर से बिना बताए निकल आई और प्रेमी के गांव पहुंची।
वहां सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं मानी तो, प्रेमी के परिजनों ने स्थिति को देखते हुए पहले कोर्ट मैरिज कराई। इसके बाद सभी मां मढ़ीदाई मंदिर पहुंचे और दोनों का रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया। मंदिर के पुजारी पकंज भट्ट ने दोनों का जयमाला सहित विधि विधान से विवाह कराया।
विवाह के दौरान प्रेमी के पिता जयपाल, दयाराम, कृष्णपाल, सुरेश पाल, जागेश्वर, गजराज, छोटकू, जयकरन, रामवीर, शिवप्रताप, शिवमनी, सुरेखा, रानी, हमीरिया सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।