फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्राओं को दिलाया ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में इको-फ्रेंडली दीवाली विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने ईको-फ्रेंडली दीपावली को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कहा कि खुद प्रदूषण रहित पर्व मनाएं और दूसरों को भी संदेश दें। आयुर्वेद एवं महिला स्वास्थ्य गोष्ठी में स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छ बाजार, यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता एवं इको-फ्रेंडली दीवाली विषयों आयोजित विचार गोष्ठी में दिल्ली से आईं मुख्य वक्ता डाॅ.सदफ खान ने अपने विचार रखे। प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता व राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी व संयोजक डाॅ.सबीहा रहमानी ने ईको फ्रेंडली दीपावली के बारे में बताया। सशक्त एवं बौद्धिक महिला डाॅ.सदफ खान ने छात्राओं से संवाद भी स्थापित किया। छात्रा यशी तिवारी, काशिफा, नौरीन, प्रियांशी, ख्याति आदि ने विभिन विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।दूसरे सत्र में नौंवें आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद एवं महिला स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी हुई। डाॅ.जयंती सिंह व पूजा यादव ने महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली को लाभकारी बताया। कार्यक्रम में प्रो.जितेन्द्र कुमार, डाॅ.सबीहा रहमानी, डाॅ.जयंती सिंह, डाॅ.सपना सिंह, डाॅ.सचिन मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें