फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भाई के साथ मेडिकल कॉलेज से इलाज कराकर लौट रही बाइक सवार छात्रा को सामने से आए बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में छात्रा उछलकर सड़क पर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। गंभीर हालत में भाई ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी सीमा (21) अपने भाई संतोष कुमार के साथ बुधवार को दोपहर इलाज कराने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज आई थी। यहां से वह वापस भाई के साथ बाइक में बैठकर अपने गांव जा रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के पास सामने से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सीमा उछलकर बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। भाई संतोष ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। देर शाम छह बजे करीब उसने दम तोड़ दिया।
भाई संतोष ने बताया कि पिता राजाराम बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सीमा गुरेह डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दो भाई दो बहनों में छोटी थी। शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि बाइक हादसे में छात्रा की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले बाइक चालकों की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें