फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जोनल प्रतियोगिता में बांदा विजेता, प्रयागराज उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस लाइन में चल रहे तीन दिवसीय 66वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान व पुलिस फोटोग्राफी, कंप्यूटर, अवेयरनेस, एंटी सेबोटाज चेक, वीडियोग्राफी व डॉग स्क्वायड प्रयागराज जोनल प्रतियोगिता का अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने समापन किया। इसमें बांदा विजेता और प्रयागराज उपविजेता रहा।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आठ से 10 अगस्त तक तीन दिवसीय जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रयागराज जोन के सात जनपदों प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा ने प्रतिभाग किया था। विधि विज्ञान लिखित, मेडिकोलीगल, अंगुल चिह्न, क्राइम इनवेस्टीगेशन, निरीक्षण, घटनास्थल, हुलिया बयान आदि विषयों पर प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में जनपद बांदा सर्वश्रेष्ठ कर विजेता रहा। प्रयागराज द्वितीय रहा। समापन समारोह में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने विजेता उपविजेता टीम के साथ सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता समापन पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र, राहुल त्रिपाठी, पीटीआई ओम प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें