मटौंध। थाना क्षेत्र के खैराडा गांव में अंजू (22) पत्नी रामकरन का शव मंगलवार की रात घर में फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया है। हालांकि वह कारण नहीं बता सका।
उधर, मृतका के पिता मोहन प्रजापति (मौदहा, हमीरपुर) ने पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि उसने अंजू की शादी दो वर्ष पूर्व की थी। आरोप लगाया कि पति और ससुराल के अन्य लोग उसे 50 हजार रुपये और बाइक की मांग लेकर प्रताड़ित करते थे। पुत्री की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के शव फंदे पर लटका दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।