बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में उमा वर्मा (22) पुत्री बाबूलाल ने रविवार को शाम अटारी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त मृतका के अलावा घर में मां शकुंतला थी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यहां भाई महेंद्र वर्मा ने बताया कि उमा गांव में एक विद्यालय में टीचर थी। बताया कि सप्ताहभर पूर्व उसकी शादी का संबंध टूट जाने से वह परेशान थी। पूर्व में भी कई रिश्ते टूट चुके थे। मृतका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। पिता पेशे से किसान हैं।