बांदा। गोशालाओं में अन्ना पशुओं की देखरेख और पालन-पोषण में लापरवाही तथा उनकी हो रही मौतों के विरोध में समाजसेवी गोविंद प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार से यहां स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में धरना व अनशन शनिवार को भी जारी रहा।
अनशनकारियों ने कहा कि गोशाला में चारा-भूसा, पानी और ठंड से बचाव की व्यवस्था नहीं है। गोवंश की मौत हो रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग तथा गोशाला संचालक फर्जी दावे कर रहे हैं। जब तक उचित व्यवस्था नहीं की जाएगी तब तक यह अनशन जारी रहेगा।
धरने में जगत प्रसाद त्रिपाठी, कामता प्रसाद तिवारी, भारत प्रसाद मिश्रा, लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय आदि शामिल हैं।