फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसे लोगों की वापस कराएं धनराशि

Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 15 सांसद को शिकायती पत्र सौंपते संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
बबेरू। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के सदस्यों ने रविवार को सांसद कृष्णा पटेल से भेंट की। उन्होंने चिटफंड कंपनियों में फंसी अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार व केशव प्रजापति के नेतृत्व में यह भेंट हुई। सदस्यों ने कई चिटफंड कंपनियों व कोऑपरेटिव सोसाइटी में पीड़ितों का धन फंसने की जानकारी दी। बताया कि इन कंपनियों ने पीड़ितों से धन उगाही की, पर भुगतान नहीं किया। जिला प्रशासन व मंडलायुक्त से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
केंद्रीय कानून 2019 प्रत्येक ठगी पीड़ित जमाकर्ता को भुगतान की गारंटी देता है। संगठन ने सांसद से पीड़ितों को धनराशि वापस दिलाने और मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र अवस्थी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें