फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप को सहकारी बैंकों से मिलेगा ऋण

Mon, 26 Jan 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर पंप के लिए किसानों को सहकारी बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने कार्य योजना की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अब खेतों की सिंचाई करने में किसानों को बिजली की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी और न ही नलकूप चलाने के लिए डीजल लेने पेट्रोल पंप जाना पड़ेगा। किसान अपने खेत सूरज की धूप से सहारे सींच लेंगे। शासन किसानों को 75 फीसदी अनुदान पर सोलर पंप दिलाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में प्रयोग के  तौर पर कुछ ही किसानों को सोलर पंप की सौगात मिलेगी।

मंडल के चारों जिलों में तीन-तीन हार्स पावर के 12-12 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अनुदान के बावजूद भारी लागत के चलते किसान इसके लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। तीन हार्स पावर के प्रत्येक सोलर पंप पर निर्धारित अनुदान के बाद किसानों को 1,42,600 रुपये भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निदेशक (कृषि) उमेशचंद्र कटियार का कहना है कि किसान इसमें दिलचस्पी दिखाएं तो शासन से मंडल के लिए लक्ष्य बढ़ाने की मांग भेजी जा सकती है।

उधर, जिला निबंधक (सहकारी समितियां) सतीशचंद्र मिश्र ने बताया कि सोलर पंप के लिए किसान की अंश पूंजी भुगतान को सहकारी बैंकों के जरिए ऋण उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जा रही है। इससे किसान एकमुश्त रकम जमा करने से बच सकेंगे। एक बार पंप लगाने के बाद कोई खास खर्च न होने से कृषि उत्पादन लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें