फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित के संपर्क में आए 20 व्यक्तियों की जांच कराएं

विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम अमित सिंह बंसल ने निर्देश दिया है कि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए कम से कम 20 व्यक्तियों की 12 घंटे के अंदर हर हाल में जांच कराई जाए। इनमें उसके परिवार, पड़ोस या जहां वह गया उस क्षेत्र के लोग हों। पॉजिटिव आने वाले हर व्यक्ति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम ने कोविड-19 रोकथाम संबंधी बैठक में उपरोक्त निर्देश दिए। सीएमओ को निर्देश दिया कि आरटीपीसीआर से रोजाना 500 और एंटीजन से एक हजार की टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। इसमें एसडीएम, बीडीओ का भी सहयोग लें। टेस्टों के लिए सामग्री की व्यवस्था पहले से ही कर ली जाए। इसमें लापरवाही या ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए प्रचलित टेबलेट को विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लिए जाने की कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, बीडीओ, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सर्विलांस अधिकारी और डाटा मैनेजर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें