फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उद्यान कार्यालय में फंदे से लटका मिला माली का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उप निदेशक उद्यान दफ्तर परिसर में कार्यरत माली का शव शुक्रवार की सुबह चैनल में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। बेटे ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के सौंता स्योढ़ा गांव निवासी दरबारीलाल श्रीवास (58) अतर्रा रोड स्थित नर्सरी में माली के पद पर कार्यरत था। उससे चौकीदार का काम लिया जाता था। गुरुवार की रात वह विभाग के एक अधिकारी और कर्मचारी के साथ बैठकर पार्टी की। इसके बाद दोनों चले गए। चौकीदार वहीं चारपाई पर सो गया। शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में उसका शव उप निदेशक उद्यान कार्यालय परिसर में लगे चैनल से गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें