फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ गणपति को किया विदा

विज्ञापन
Ganpati bid farewell to the song - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्राओं के बीच गणेश प्रतिमाओं को नदी में विसर्जन के साथ ही 10 दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया के नारों की गूंज देर शाम तक गूंजती रही। शोभायात्रा के रास्तों व नदी घाट में प्रशासन व पुलिस ने व्यवस्थाएं की थी। मुख्यालय में देर शाम तक 50 से ज्यादा प्रतिमाएं केन नदी में विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव 10 दिन पूर्व शुरू हुए थे। शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाकर प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। इसके अलावा घरों में भी काफी संख्या में भी गणेश प्रतिमाएं रखी गई थी। रोजाना इनकी पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा।
गुरुवार को अंतिम दिन यह प्रतिमाओं को ट्राली वाहन या अन्य साधनों में झांकी के रूप में सजाया गया। यह सब दोपहर बाद रामलीला ग्राउंड पहुंचीं। यहां केंद्रीय गणेश महोत्सव समिति ने उन्हे टोकन आवंटित किए। सभी प्रतिमाओं को संयुक्त काफिला और शोभा यात्रा रवाना हुआ।
विज्ञापन

बाजे गाजे के बीच श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। गुलाल भी उड़ाया। घरों में स्थापित प्रतिमाओं को भी जत्थों के साथ नदी पहुंचाया गया। यहां सभी प्रतिमाओं को नाव के जरिए नदी में विसर्जित किया गया। क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा, कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह सहित सभी चौकियों के प्रभारी और महिला पुलिस कांस्टेबिल व कई अन्य थानों का फोर्स पूरे समय तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें