फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना के साथ गणेश महोत्सव शुरू

Mon, 05 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
गणेश भवन में गणेश प्रतिमा की आरती उतारते नूतन बाल समाज और समिति के लोग व श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिमा स्थापना के साथ सोमवार को 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विघ्नहर्ता गजानन का आह्वान कर प्रतिमा स्थापित की गईं। गणेश भवन अलीगंज समेत शहर में दो दर्जन स्थानों पर गजानन की मूर्ति स्थापित हुईं।
विज्ञापन


गणेश भवन (अलीगंज) में पुरोहित अभय कुमार पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की। यजमान दत्तूपंत गुर्जर ने प्रतिमा स्थापना कराई। इसके पूर्व कालूकुआं से मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा लाई गई।

भक्तों ने जयघोष किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला सहित संरक्षक मंडल की ज्योत्सना पुरवार, अशोक अवस्थी, अशोक त्रिपाठी जीतू, मीडिया प्रभारी ललित विश्वकर्मा, सुशील तिवारी, राजेंद्र सिंह, प्रेमचंद्र, डा. शरद चतुर्वेदी, राम प्रसाद सोनी, विजय कुमार, गौरव अग्रवाल, सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, देर शाम तक बंगालीपुरा, पद्माकर चौराहा, कैलाशपुरी, अलीगंज, खुटला, छोटी बाजार, कताई मिल व जेल रोड में विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं देर शाम तक पंडालों में स्थापित की गईं। दिन ढलते ही गणेश पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गए। महोत्सव को लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें