बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर
जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कहा गया कि इंदिरा गांधी लौह महिला (लेडी आयरन) थी। साथ ही रानी
लक्ष्मीबाई को भी याद किया।
अवस्थी धर्मशाला स्थित कांग्रेस
कार्यालय में इंदिरा गांधी और लक्ष्मीबाई के चित्रों पर फूल चढ़ाए गए।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल और पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि
इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश बेहद मजबूत और विकसित हुआ।
महासचिव
रामरतन समुद्रे, रामसेवक जडिय़ा, शिवबली सिंह, राममिलन सिंह आदि ने भी
संबोधित किया। संचालन प्रशांत समुद्रे ने किया। संतोष द्विवेदी, जय किशोर
गुप्ता, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, शब्बीर सौदागर शामिल रहे।
उधर, शहर
कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता की अगुवाई में अमर टाकीज
तिराहा स्थित इंदिरा पार्क में गोष्ठी की और इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर
फूल चढ़ाए।
प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी लौह
महिला के रूप में मशहूर थीं। दर्शन कुमार पुरी, डा. केपी सेन, संतोष जारी
वाले, अशोक सिंह चौहान, रफत खां गोगा, रामगोपाल सिंह, छेदीलाल धुरिया,
कालीचरण निगम आदि शामिल रहे।