फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गांधी चौक का सुंदरीकरण शुरू, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

Sun, 19 Apr 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 28 गांधी चौक में अतिक्रमण ढ़हाती जेसीबी व मौजूद पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। गांधी चौक के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण के लिए लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने तहसील प्रशासन के साथ चौड़ीकरण के दायरे में आ रहीं सात दुकानों के अतिक्रमण को हटवाया। विभाग ने जल्द ही मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराने के दावे किए।
विज्ञापन




करीब एक वर्ष पहले गांधी चौक के सुंदरीकरण का कार्य शुरू होना था लेकिन स्थानीय विरोध के चलते कार्य बाधित रहा। शनिवार को एसडीएम राहुल द्विवेदी की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी के एई विनय सिंह, सीओ प्रवीण यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण की जद में आ रहीं सात दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। एई विनय सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटा दिया गया है।



एक सप्ताह में ट्रांसफार्मर पीछे स्थापित कराकर सुंदरीकरण के कार्य में तेजी लाई जाएगी। वहीं इस दौरान व्यापारियों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि सुंदरीकरण के दायरे में आ रहा पूरा अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। बाद में अतिक्रमण के दायरे में आ रहे दुकानदार समाधान दिवस में जिलाधिकारी के पास पहुंचे और प्रशासन पर निजी दुकानों को गिराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर जिलाधिकारी ने दुकानदारों से बैनामा उपलब्ध कराने की बात कही। बैनामा न दिखा पाने पर उन्होंने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए वापस कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें