फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना में गलौली-बारा पैंटून पुल दुरुस्त

विज्ञापन
गलौली-बारा पैंटून पुल को दुरुस्त करते पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी व पार जाने के लिए खड़ी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा क्षेत्र में यमुना नदी का गलौली-बारा पैंटून पुल सोमवार को फिर चालू कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के जेई ने मजदूरों को बुलाकर रस्सी से पैंटून खिंचवाए और पटरे आदि दुरुस्त कराए। पुल चालू होने पर बांदा और फतेहपुर के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्यादा भीड़ को देखकर पुलिस भी निगरानी में लगी रही।
विज्ञापन

जसपुरा क्षेत्र के गलौली गांव से फतेहपुर के बारा के लिए लोक निर्माण विभाग ने पैंटून पुल बनवाया है। पुल 15 जून तक चालू रहता है। इसके बाद नावों और स्टीमर से लोगों को नदी पार कराया जाता है। शुक्रवार की शाम आई आंधी से पैंटून पुल टूटकर बह गया था। करीब 10 लोग फंस गए। नाविकों की मदद से पुलिस ने राहगीरों को किसी तरह बाहर निकाला।
लोक निर्माण के जेई अजय उसी दिन शाम को मौके पर पहुंचे, लेकिन मजदूर न मिलने से लौट आए। अमर उजाला ने एक जून के अंक में ‘आंधी से बहा यमुना का पैंटून पुल’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद रविवार व सोमवार को दो दिन काम चला। पैंटून को रस्सियों से खींचकर जोड़ा गया। सोमवार को सुबह दस बजे से इसे लोगों के लिए फि्र चालू कर दिया गया। इस पुल से जसपुरा क्षेत्र के गलाौली, चंदवारा, इछावर, नरौली, गाजीपुर, कानाखेडा, सिंधन कला, रामपुर सहित 30 से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

पुल चालू होते ही सोमवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पुल पर लोगों का दबाव ज्यादा होने से पुलिस पहुंच गई और लोगों को रोक-रोक कर आगे निकाला। पुल चालू होने के बाद यहां से आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें