फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मिस्कीन शाह वारसी के उर्स में उठा गागर जुलूस

विज्ञापन
गागर के साथ बैठे अकीदतमंद।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के नरैनी रोड पर स्थित दरगाह मिस्कीन शाह वारसी के सालाना उर्स के दूसरे रविवार को सुबह ईदगाह रोड स्थित मददू वारसी के आवास में कव्वालियों की महफ़िल सजी और गागर जुलूस उठा। गागर जुलूस अलीगंज चौराहे के पास सगीर हुसैन के आवास पहुंचा।
विज्ञापन

कुछ देर के लिए यहां भी कव्वालियों की महफ़िल सजाई गई। इसके बाद जुलूस गूलर नाका स्थित दरगाह के मुतवल्ली निज़ामुद्दीन फारूकी के आवास पहुंचा। यहां खानकाही कव्वालियों की महफ़िल सजी। कव्वाल पार्टियों दिलबर ताज, वकील साबरी, शहज़ादे, अब्दुल हफ़ीज़ ने कलाम सुनाए।
खानकाही कव्वालियों के बाद गागर जुलूस उठाया गया जो खानकाही कव्वालियों की धुनों के साथ अपने निर्धारित रास्ते से होता हुआ नरैनी रोड स्थित मिस्कीन शाह वारसी की दरगाह पहुंचा इसके बाद दरगाह में रस्मे गागर अदा की गई।
विज्ञापन

वारसी एहराम पोश तग़य्युर शाह वारसी, बे नजीर शाह वारसी,फरीद शाह वारसी, कम्बर शाह वारसी, जलाल शाह वारसी, अजमल शाह वारसी, इकबाल शाह वारसी, इमदाद शाह वारसी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें