बांदा। हाल ही में किए केंद्रीय मंत्री मंडल विस्तार में किसी भी कायस्थ को जगह न देने से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने खास विरोध जताया है। महासभा (युवा प्रकोष्ठ) जिलाध्यक्ष लव सिन्हा ने कहा कि एकमात्र कायस्थ मंत्री को भी मंत्री मंडल से हटा दिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कायस्थ समाज ने राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने में हमेशा अग्रणी रहा है। धर्म, संस्कृति, विज्ञान, अध्यात्म, राजनीति, राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा है। भाजपा सरकार और संगठन की इस कायस्थ विरोधी मानसिकता से कायस्थ समाज पूरी तरह से ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है।
कहा कि इस बार आने वाले विधान सभा चुनाव में कायस्थ समाज अपनी हैसियत भाजपा को बताएगी और अपना विकल्प चुनेगी। कायस्थ समाज ने संविधान बनाने का साथ दिया। यदि कायस्थों की अवहेलना होगी तो वह कायस्थ जाति के पक्ष में बात करने वालों के साथ खड़े होकर सरकार बनाएंगे। (संवाद)