फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घरेलू काम को लेकर मां के डांटने पर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद छोटी बहन ने देखा तब परिजनों को जानकारी हो सकी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बिदुवा पुरवा गांव निवासी रंजना (13) ने रविवार की देर शाम सात बजे करीब अपने कमरे में लकड़ी की बल्ली से दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद छोटी बहन सोनू ने देखा तो उसने माता-पिता को खेत में जाकर बताया। मृतका के मामा अरुण ने बताया कि पिता रामदीन यादव खेती किसानी करते हैं। मां उर्मिला भी उनका खेती में हाथ बटाती है। रंजना चार बहनों व दो भाइयों में दूसरे नंबर की थी। बताया कि माता-पिता खेत में थे। दोपहर में उसने खाना बनाया था। खाना बनाने में देरी होने पर मां ने उसे डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगा लिया। नरैनी कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मां के डांटने में खुदकुशी की बात परिजन बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें